अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार : एक की मौत, दो घायल

Car lost control and hit a tree: one dead, two injured

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार : एक की मौत, दो घायल

बालोद। जिले में देर रात एक कार अनियंत्रित होकरअज्ञात वाहन से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं तीन साल की बच्ची और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, देर रात पति, पत्नी और बच्ची कार में सवार होकर लाटाबोड़ से घोठिया आ रहे थे। तभी अनियंत्रित होकर उनकी कार अज्ञात वाहन  से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में  उनकी पत्नी की मौत हो गई। वहीं तीन साल के मासूम बच्ची और पिता गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को इलाज के लिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बच्ची की हालत गंभीर  होने पर उसे  राजनांदगांव रेफर किया गया है।