परिवहन सुविधा केन्द्र के लिए दावा-आपत्ति 30 तक

Claims and objections for Transport Facility Centre till 30th

परिवहन सुविधा केन्द्र के लिए दावा-आपत्ति 30 तक

दंतेवाड़ा । जिले में शिक्षार्थियों के लाइसेंस बनवाने और अन्य परिवहन सेवाओं के लिए जिला दंतेवाड़ा के विभिन्न स्थानों में परिवहन सुविधा केंद्र स्थापित किए जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर तक पूरी करने के साथ ही प्राप्त आवेदनों की सूची जारी कर दी गई है। इन परिवहन सुविधा केंद्रों के लिए आवेदन पत्रों पर किसी भी प्रकार की आपत्ति या दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर सायं 5:30 बजे तक निर्धारित की गई है। दावे और आपत्तियां जिला परिवहन कार्यालय, दंतेवाड़ा में प्रस्तुत की जा सकती हैं। अधिक जानकारी हेतु जिला परिवहन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।