छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग: प्रयोगशाला परिचारक भर्ती काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Chhattisgarh Higher Education Department: Laboratory Attendant Recruitment Counseling Schedule Released

छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग: प्रयोगशाला परिचारक भर्ती काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

 1 अप्रैल से होगी प्रक्रिया शुरू

रायपुर, 28 मार्च 2026 छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा संचालनालय ने प्रयोगशाला परिचारक (Lab Attendant) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का इंतज़ार खत्म कर दिया है। संचालनालय द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, मेरिट सूची में स्थान पाने वाले 430 अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 01 और 02 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
      काउंसलिंग प्रक्रिया नवा रायपुर स्थित इन्द्रावती भवन के ब्लॉक-3 पर संचालित होगी। काउंसलिंग को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए इसे दो दिनों में और कुल चार पालियों (Shift) में विभाजित किया गया है।
     ज्ञात हो कि यह काउंसलिंग पूरी तरह से मेरिट और रोस्टर के नियमों के आधार पर की जा रही है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को उनके निर्धारित रैंक के अनुसार तय तिथि और समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। इस काउंसलिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों को उनके पदस्थापना स्थल (Posting Place) का चयन करने का अवसर भी मिलेगा।