सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत सभी स्वीकृत आवासों का किया निरीक्षण

CEO inspected all the approved houses under Pradhan Mantri Awas Yojana Rural and Chief Minister Awas Yojana

सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत सभी स्वीकृत आवासों का किया निरीक्षण

राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  सुरूचि सिंह  ने डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम कोटरासरार, जंगलपुर, रामपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत सभी स्वीकृत आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने अप्रारंभ एवं निर्माणाधीन आवास हितग्राहियों को सामूहिक रूप से सामग्री खरीदने, ग्राम पंचायत में मेसन की उपलब्धता एवं मजदूरी भुगतान के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने आवास निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अप्रारंभ आवास निर्माण कार्य को तत्काल प्रारंभ करने एवं जिला समन्वयक, विकासखंड समन्वयक एवं संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण कर कार्य में तत्काल प्रगति लाने निर्देश दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला समन्वयक, विकासखंड समन्वयक, तकनीकी सहायक, आवास नोडल तथा ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित थे।