गणतंत्र दिवस पर बस्तर सांसद कश्यप कांकेर में फहराएंगे राष्ट्रध्वज
Bastar MP Kashyap will hoist the national flag in Kanker on Republic Day
कांकेर। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को जिला स्तर पर समारोहर आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम का आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप के द्वारा नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा। सांसद कश्यप सम्पूर्ण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन करेंगे। इसके अलावा मार्चपास्ट में सम्मिलित जवानों के द्वारा परेड की सलामी, पीटी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभागीय झांकियों के पश्चात् उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को उनके द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।






