गणतंत्र दिवस के अंतिम पूर्वाभ्यास में जवानों ने दी राष्ट्रध्वज को सलामी
In the final rehearsal of Republic Day, the soldiers saluted the national flag
स्कूली विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों मनमोहक प्रस्तुति
कांकेर। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह 26 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इसके सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को सुबह नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और एसएसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला की उपस्थिति में अंतिम पूर्वाभ्यास सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बने एसडीएम कांकेर ने राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराकर सलामी दी।
आज सुबह 9.00 बजे राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि बने एसडीएम कांकेर अरूण कुमार वर्मा का मुख्य समारोह स्थल पर आगमन हुआ, जहां पर कलेक्टर और एसएसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्य मंच पर पहुंचकर मुख्य अतिथि ने राष्ट्रध्वज तिरंगा को फहराकर सलामी दी, इसके साथ ही राष्ट्रगान की धुन का वादन किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि के द्वारा परेड ग्राउंड का निरीक्षण जिप्सी में सवार होकर किया गया। इस दौरान कलेक्टर और एसएसपी पटेल भी उनके साथ मौजूद थे। तत्पश्चात् जिला पुलिस बल, जिला सेनानी, बस्तर फाइटर्स, फॉरेस्ट गॉर्ड्स 135 जवान और एनसीसी और स्काउट गाइड कैडेट्स की टोलियों के द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया तथा मुख्य अतिथि बने एसडीएम वर्मा ने दल प्रमुखों से परिचय प्राप्त किया। इसके पश्चात विभिन्न विद्यालयों के स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा पीटी एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमें विद्यार्थियों ने लगभग एक हजार पीटी सहित देशभक्ति गीतों और थीम पर आधारित नृत्य उमंग और जोश के साथ प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस अहिरवार, जिला पंचायत के सीईओ हरेश मण्डावी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।






