भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने बदली टीम, इस खतरनाक युवा खिलाड़ी को दी जगह

Australia changed the team against India, gave place to this dangerous young player

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने बदली टीम, इस खतरनाक युवा खिलाड़ी को दी जगह

इंदौर। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शेष दो टेस्ट मैचों के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टीम में कुछ बड़े बदलाव किए हैं, जिनमें सैम कॉन्स्टास का पहली बार टेस्ट टीम में लिया गया है। नाथन मैकस्वीनी को टीम से बाहर कर दिया है। तेज गेंदबाज झाई रिचर्डसन को भी टीम में शामिल किया है।

सैम कॉन्स्टास को मिली पहली बार टीम में जगह

ऑस्ट्रेलियाई टीम के चयनकर्ताओं ने सैम कॉन्स्टास को भारतीय टीम के खिलाफ आगामी टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल किया है। यह उनका पहला टेस्ट मैच है। उन्होंने भारत के खिलाफ प्रधानमंत्री एकादश के लिए शानदार शतक भी जमाया था। यह अभी भी तय नहीं है कि वह मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में खेलेंगे या नहीं, क्योंकि जोश इंग्लिस पहले से टीम का हिस्सा हैं।

नाथन मैकस्वीनी टीम से बाहर

ऑस्ट्रेलिया ने नाथन मैकस्वीनी को बाहर कर दिया है, जो पहले तीन टेस्ट मैचों में खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। मैकस्वीनी ने सिर्फ 14.40 की औसत से 72 रन बनाए थे। चयन समिति का मानना है कि इस बदलाव से टीम को अगले दो टेस्ट मैचों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

झाई रिचर्डसन की वापसी

तेज गेंदबाज झाई रिचर्डसन को तीन साल के बाद फिर से टेस्ट टीम में मौका मिला है। जोश हेजलवुड की चोट के बाद उन्हें कवर के तौर पर टीम में शामिल किया है। हेजलवुड की साइड स्ट्रेन की चोट के बाद उन्हें मेलबर्न और सिडनी टेस्ट से बाहर कर दिया था।