शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु 19 तक आवेदन
Application for running a government fair price shop till 19th
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम भगवानटोला एवं मुसराकला में शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु 19 मई 2025 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ़ में आवेदन आमंत्रित की गई है। शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक जिले में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउदेशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्व सहायता समूह, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति निर्धारित तिथि तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ विहित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय खाद्य विभाग डोंगरगढ़ से प्राप्त की जा सकती है।






