खराब मौसम के चलते श्रीनगर एयरपोर्ट की सभी उड़ानें रद, यात्रियों के लिए जारी हुई एडवाइजरी
All flights from Srinagar airport cancelled due to bad weather, advisory issued for passengers
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम और बर्फबारी के कारण श्रीनगर एयरपोर्ट पर शनिवार को होने वाली सभी उड़ानों को रद कर दिया गया है। श्रीनगर एयरपोर्ट के आधिकारिक एक्स हैंडल से इसकी जानकारी दी गई है। इस दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपडेट के लिए अपनी एयरलाइंस से संपर्क करें।
बर्फबारी देख खुश हुए पर्यटक
बर्फ देखकर स्थानीय लोगों के साथ कश्मीर घूमने आए पर्यटकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लौल चौक के घंटाघर व डल झील के आसपास भी पर्यटक जुट गए और इन हसीन पलों को मोबाइल फोन में कैद करते नजर आए।






