Manmohan Singh Funeral Live updates: पंचतत्व में विलीन हुए मनमोहन सिंह, निगम बोध घाट पर 'अमर रहें' के गूंजे नारे
Manmohan Singh Funeral Live updates: Manmohan Singh merged into the five elements, slogans of 'Amar Rahein' echoed at Nigam Bodh Ghat
नई दिल्ली।पूर्व मनमोहन सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो गए। दिल्ली के निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अंत्येष्टि में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। पूर्व पीएम की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था।
हार्ट से संबंधित परेशानी के चलते 92 वर्षीय सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था। जहां उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन बाद में उनके निधन की खबर सामने आई। गुरुवार रात 9 बजकर 51 मिनट पर मनमोहन सिंह ने अंतिम सांस ली।






