दूसरी बार में बेटे की मां बनीं आलिया, तो अभी से हो चुका तय क्या रहेगा नाम… एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Alia became the mother of a son for the second time, so the name has already been decided… the actress revealed

दूसरी बार में बेटे की मां बनीं आलिया, तो अभी से हो चुका तय क्या रहेगा नाम… एक्ट्रेस ने किया खुलासा

आलिया भट्ट हाल ही में जय शेट्टी के पॉडकास्ट में दिखाई दीं, जहां उन्होंने अपने जीवन और मां बनने के बारे में कुछ दिलचस्प खुलासे किए। अपने दूसरे बच्चे के बारे में एक्ट्रेस ने कहा, यह तब की बात है जब रणबीर और मैं, दोनों अपने परिवार के लोगों से लड़कों और लड़कियों के नाम सुझाने के लिए कह रहे थे, ताकि हम तैयार रह सकें। हम एक लड़की का नाम और एक लड़के का नाम तय करना चाहते थे।

आलिया ने आगे कहा- कई लड़कों के नाम और कई लड़कियों के नाम थे, और हमें वास्तव में एक लड़के का नाम पसंद आया। हमने कहा, 'ठीक है, यह एक प्यारा नाम है।' मैं अभी इसका खुलासा नहीं करने जा रही हूं।”

आलिया ने यह भी बताया कि कैसे नीतू कपूर ने राहा नाम सुझाया, यह कहते हुए कि यह उनके द्वारा चुने गए लड़के के नाम से मिलता जुलता होगा। आलिया ने कहा, “हमने कहा ठीक है, यह नाम प्यारा है। अब कोई और लड़कियों के नाम? मेरी सास, ने सुझाव दिया, 'राहा के बारे में क्या ख्याल है? अगर आपका कभी कोई लड़का हुआ तो यह लड़के के नाम के साथ भी बहुत अच्छा चलेगा। अगर एक लड़का और एक लड़की है, तो यह वास्तव में एक अच्छा कॉम्बिनेशन होगा।'

बता दें, कई सालों तक डेटिंग करने के बाद, आलिया और रणबीर ने अप्रैल 2022 में शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने नवंबर 2022 में अपने पहले बच्चे राहा का स्वागत किया।

इस जोड़े ने क्रिसमस 2023 पर राहा का चेहरा दिखाया, और तब से, उनकी सार्वजनिक उपस्थिति ने नेटिज़न्स का दिल पिघला दिया है। आलिया संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर की तैयारी कर रही हैं, जिसमें रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी हैं। शिव रावैल द्वारा निर्देशित अल्फा भी उनकी पाइपलाइन में है।