Vivo Y300i भारत में जल्द होने वाला है लॉन्च, पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स और कीमत
Vivo Y300i is going to be launched in India soon, read specifications and price
इंदौर। वीवो ने अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo Y300i की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा की है।
यह स्मार्टफोन 14 मार्च को चीन में लॉन्च होगा और कंपनी ने इसे चीनी टेलीकॉम वेबसाइट पर लिस्ट भी कर दिया है। लॉन्च से पहले इस फोन की कई खासियतें और संभावित कीमतें भी सामने आ चुकी हैं। आइए जानते हैं Vivo Y300i के बारे में विस्तार से।
Vivo Y300i की लॉन्च डेट
Vivo Y300i स्मार्टफोन चीन में 14 मार्च को लॉन्च होगा। वीवो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट Weibo पर पोस्ट शेयर कर लॉन्च डेट की जानकारी दी है।
इस पोस्टर में इस स्मार्टफोन का डिजाइन और कुछ खास फीचर्स का खुलासा भी किया गया है। यह स्मार्टफोन वीवो के Y300 सीरीज का हिस्सा होगा और यह कंपनी के मिड रेंज स्मार्टफोन्स में शामिल किया जाएगा।
Vivo Y300i के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स
Vivo Y300i स्मार्टफोन का डिजाइन बहुत आकर्षक होगा, जिसमें फ्लैट फ्रेम डिजाइन के साथ सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा।
रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप और रिंग फ्लैश लाइट होगी, जबकि पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी इंटीग्रेटेड होगा। यह स्मार्टफोन Ink Jade Black, Rime Blue और Titanium रंगों में उपलब्ध होगा।
इसमें 6.68 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा, जबकि इससे पहले लॉन्च हुए Vivo Y200i में FHD+ डिस्प्ले था। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 2 SoC दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज क्षमता के साथ तीन वेरिएंट्स में लॉन्च होगा।






