महाकुंभ में हादसे के बाद UP में पलटी नाव, उड़ीसा के 60 लोग थे सवार

After the accident in Maha Kumbh, a boat capsized in UP, 60 people from Odisha were on board

महाकुंभ में हादसे के बाद UP में पलटी नाव, उड़ीसा के 60 लोग थे सवार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में महाकुंब में भगदड़ मचने के बाद एक और बड़े हादसा होते-होते बच गया। दरअसल, वाराणसी जिले में मान मंदिर घाट के पास नाव में पलट गई, जिसमें 60 लोग सवार थे। सभी लोग उड़ीसा के रहने वाले हैं। यह हादसा बड़ी और छोड़ी नाव की टक्कर के बाद हुआ।

मौके पर मौजूद जल पुलिस नाव के पलटने के बाद तुरंत ही सक्रिय हो गई। सभी लोगों को एनडीआरएफ और पुलिस ने सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया।

महाकुंभ में मच गई थी भगदड़

प्रयागराज महाकुंभ में बड़ा हादसा हो गया था। मंगलवार की रात को संगम घाट पर भगदड़ मच गई थी। इसमें 30 लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा अत्‍यधिक भीड़ के चलते हुआ। अचानक मची भगदड़ से किसी को संभलने का मौका नहीं मिल पाया।

भगदड़ की जानकारी देते हुए महाकुंभ के डीआइजी वैभव कृष्ण ने इसका असली कारण बताया था। उन्होंने कहा कि ब्रह्म मुहूर्त से पहले रात एक से दो बजे के बीच अखाड़ा मार्ग पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस भीड़ के कारण दूसरी तरफ की बैरिकेडिंग टूट गई। इस दौरान भीड़ दर्शन के लिए इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ गई।