यूपी में कोहरे की पड़ेगी मार, लखनऊ सहित कई जिले बारिश से भीगेंगे

Fog will hit UP, many districts including Lucknow will get wet due to rain

यूपी में कोहरे की पड़ेगी मार, लखनऊ सहित कई जिले बारिश से भीगेंगे

उत्तर प्रदेश का मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। हाल फिलहाल में दिन में धूप खिलने से प्रदेशवासियों को ठंड से राहत। अभी सिर्फ सुबह और रात की ठंड की है, क्योंकि घने कोहरे की वजह से तापमान में गिरावट आ जाती है। शुक्रवार को भी घना कोहरा छाया रहा।

गुरुवार को लखनऊ में तेज धूप निकलने की वजह से लोग ठंड से बचे रहे। तापमान भी सामान्य से अधिक था। मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में शुक्रवार का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। दिन में ठंड रहेगी, क्योंकि शीत लहर चल सकती है।

पहाड़ी इलाकों में शुरू हुई बर्फबारी

मैदानी इलाकों अब ठंड बढ़ना शुरू हो जाएगी, क्योंकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी फिर से शुरू हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो यूपी में मौसम फिर बदलने वाला है। कई जिलों में अच्छी बारिश होगी, जिससे तापमान में भारी कमी संभावना है।

बार‍िश को लेकर जारी अलर्ट 

मौसम विभाग के अनुसार तीन फरवरी से उत्तर प्रदेश में बारिश पड़ना शुरू हो जाएगी। यह सिलसिला पांच फरवरी तक चलेगा। आज उत्तर प्रदेश के कई जिले घने कोहरे की मार को झेलेंगे, जिसमें गोरखपुर, संतकबीरनगर, स‍िद्धार्थनगर, बरेली, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, अयोध्‍या, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत प्रमुख हैं।