रिश्वत लेते अकाउंटेंट गिरफ्तार... शिक्षक से पोस्टिंग के नाम पर मांगे थे 30 हजार, ACB ने रंगेहाथ पकड़ा

Accountant arrested while taking bribe... had demanded 30 thousand from teacher in the name of posting, ACB caught him red handed

रिश्वत लेते अकाउंटेंट गिरफ्तार... शिक्षक से पोस्टिंग के नाम पर मांगे थे 30 हजार, ACB ने रंगेहाथ पकड़ा

कोंडागांव। एसीबी की टीम ने कोंडागांव शिक्षा विभाग में कार्यरत लेखापाल को 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते बुधवार को रंगे हाथ पकड़ा है। लेखापाल अरुण कुमार सेठिया पर शिक्षक से 30 हजार रूपए की रिश्वत मांगने का आरोप है।

एसीबी अधिकारियों के मुताबिक कोंडागांव शिक्षा विभाग में स्पेशल एजुकेटर के पद पर कार्यरत शिक्षक दिलीप कुमार की पदस्थापना के लिए लेखापाल अरुण सेठिया ने 30 हजार रूपए रिश्वत की मांग की थी। मामले की शिक्षक ने एसीबी में शिकायत कर दी।

लेखापाल होगा न्यायालय में पेश

बुधवार को 20 हजार रूपए अग्रिम किस्त के रूप में दिया। उसी दौरान एसीबी की टीम ने कोंडागांव समग्र शिक्षा विभाग में कार्यरत लेखापाल अरुण कुमार सेठिया को कार्यालय में रिश्वत की रकम लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। लेखपाल को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा।