खरगोन में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों से भरा वाहन पलटा, एक की मौत 12 घायल

A vehicle full of municipal sanitation workers overturned in Khargone, one dead and 12 injured

खरगोन में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों से भरा वाहन पलटा, एक की मौत 12 घायल

खरगोन (Khargone Accident)। खरगोन शहर के टेमला रोड पर नगर पालिका सफाई कर्मचारी से भरा वाहन पलटा। इसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई और 12 घायल हो गए हैं। सभी कर्मचारी खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार के गृहग्राम टेमला में कथास्थल की सफाई करने जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह 9.15 बजे टेमला रोड पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 26 वर्षीय राजेश पुत्र राजू निवासी मुगल बड़ा रहीमपूरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 कर्मचारी घायल बताए हुए हैं। चालक भी बुरी तरह से घायल हुआ हैं।

naidunia_image

सफाई करने जा रहे थे

सफाई कर्मचारी संघ के संजय करोसिया ने बताया कि सभी कर्मचारी मल्टी में सफाई करने गए थे। उसके बाद खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार के ग्राम टेमला में 5 मई से आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियों में सफाई करने जा रहे थे।

naidunia_image

वाहन अनियंत्रित होने से हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कर्मचारियों के परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए। प्रशासन और पुलिस बल मौके पर मौजूद है, घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

10 साल पहले भी तीन मजदूरी की मौत हुई थी

विधायक बालकृष्ण पाटीदार की जीनिंग परिसर में बंगला निर्माण हुआ था उस दौरान गुजरात से टाइल्स बुलाई थी। टाइल्स खाली करने में तीन मजदूर दब गए थे। उनकी मौत हो गई थीं।