बलिया में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले की गाड़ी पलटी, आधा दर्जन लोग घायल

A car in Cabinet Minister Sanjay Nishad's convoy overturned in Ballia, half a dozen people injured

बलिया में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले की गाड़ी पलटी, आधा दर्जन लोग घायल
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खेजूरी थाना क्षेत्र के बलिया सिकन्दर पूर मार्ग के जनुआन पुलीया के समीप मंगलवार की देर रात लगभग 11 बजे उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले के एक मिनी पिकअप गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को चिकित्सक ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री संजय निषाद देवरिया से होकर बलिया के लिए मंगलवार की देर शाम जा रहे थे कि जनुआन के समीप उनके काफिले की एक गाड़ी अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें राकेश निषाद 24 वर्ष पुत्र संजय निषाद निवासी बनकटा थाना अहिरौली जिला आजमगढ़, रामरति 50 वर्ष पत्नी विजय निषाद निवासी हसूलपुरा थाना बादलपुर जिला जौनपुर, उषा देवी 42 वर्ष पत्नी जयप्रकाश निवासी मलदहिया थाना बदलापुर जिला जौनपुर, गीता देवी 40 वर्ष पत्नी अमरनाथ निषाद निवासी तेलीबांगरा थाना मलदहिया जिला जौनपुर, इसरावती निषाद 40 वर्ष पत्नी राधा निषाद निवासी कुशीनगर, परमशिला 28 वर्ष पुत्री पवन कुमार निवासी अखंडनगर जिला सुल्तानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।