उत्तराखंड सरकार ने छह IAS अधिकारियों के पदभार बदले, चार सचिवों को नई जिम्मेदारी

Uttarakhand government changed the charge of six IAS officers, four secretaries got new responsibility

उत्तराखंड सरकार ने छह IAS अधिकारियों के पदभार बदले, चार सचिवों को नई जिम्मेदारी
देहरादून। उत्‍तराखंड शासन ने छह आइएएस अधिकारियों के पदभार बदले हैं। वहीं हाल में पदोन्नत चार सचिवों को नई जिम्मेदारी मिली है।

आइएएस लालरिन लियना फैनई से प्रमुख सचिव अल्‍पसंख्‍यक विभाग का दायित्‍व हटा लिया गया है। हरि चंद्र सेमवाल से सचिव धर्मस्‍व एवं संस्‍कृति व महानिदेश संस्‍कृति का दायित्व हटा लिया गया है। सी रविशंकर के पास से अपर सचिव नागरिक उड्डयन, वित्‍त, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग हटाकर सचिव कौशल विकास एवं सोवायोजन विभाग का दायित्‍व दिया गया है।

युगल किशोर पंत से अपर सचिव पंचायती राज हटाकर सचिव धर्मस्‍व एवं संस्‍कृत‍ि का दायित्‍व दिया गया है। रणवीर सिंह चौहान के पास अपर सचिव गन्‍ना, चीनी हटाकर सचिव गन्‍ना, चीनी का दायित्‍व दिया गया है। धीराज सिंह गर्ब्‍याल के पास से अपर सचिव लोक निर्माण, अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण हटाकर सचिव अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण विभाग का पदभार दिया गया हैं।