विशेष से नियमित हुईं 56 पैसेंजर ट्रेनें, कम हो जाएगा इनका किराया... देखें लिस्ट
56 passenger trains became regular from special, their fares will be reduced... see list
जबलपुर। इटारसी-कटनी, जबलपुर-गोंदिया सहित 56 ट्रेनें अगले माह से फिर से नियमित यात्री गाड़ी के रूप में संचालित होंगी। इस संबंध में पश्चिम मध्य रेल ने आदेश जारी किए हैं। संबंधित ट्रेनों का परिचालन कोरोना काल से विशेष गाड़ी के रूप में किया जा रहा है।
रेलवे के स्पेशल ट्रेन के लिए निर्धारित शून्य अंक को ट्रेनों के नंबर के आगे जोड़ा गया था। एक दिसंबर, 2025 से पैसेंजर ट्रेनों के सामने से शून्य का अंक हट जाएगा।
विशेष नंबर : पैसेंजर ट्रेन : नियमित नंबर
| 05703/05704 | जबलपुर-नैनपुर-जबलपुर | 51703/51704 |
| 05705/05706 | जबलपुर-नैनपुर-जबलपुर | 51705/51706 |
| 05713/05714 | जबलपुर-गोंदिया-जबलपुर | 51707/51708 |
| 06619/06620 | इटारसी-कटनी-इटारसी मेमू | 61617/61618 |
| 06603/06604 | बीना-कटनी मुड़वारा-बीना मेमू ट्रेन | 61619/61620 |
| 06617/06618 | कटनी-चिरमिरी-कटनी मेमू | 61601/61602 |
| 06623/06624 | कटनी-बरगवां-कटनी मेमू | 61603/61604 |
| 06625/06626 | कटनी-सतना-कटनी मेमू | 61605/61606 |
| 06635/06636 | सतना-मानिकपुर-सतना मेमू | 61607/61608 |
| 06637/06638 | सतना-मानिकपुर-सतना मेमू | 61609/61610 |
| 06607/06608 | बीना-गुना-बीना ट्रेन | 61611/61612 |
नौ दिसम्बर को वैष्णोदेवी जाएगी तीर्थयात्रा स्पेशल ट्रेन
माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने के लिए तीर्थयात्रियों के जत्थे को लेकर विशेष ट्रेन आगामी नौ दिसम्बर को जबलपुर से कटरा के लिए रवाना होगी। मां वैष्णोदेवी यात्रा सेवा समिति मदनमहल की ओर से तीर्थयात्रियों के लिए यह स्पेशल ट्रेन बुक की गई है।
यह ट्रेन दिल्ली, जम्मू होकर कटरा जाएगी
वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए यह ट्रेन दिल्ली, जम्मू होकर कटरा जाएगी। वहां से वैष्णोदेवी के लिए यात्री बस से जाएंगे। जम्मू व कटरा में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
जबलपुर से पुणे के लिए नियमित वायु सेवा और ट्रेन की जाए शुरू
वहीं दूसरी ओर जबलपुर संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा से भेंट की । इस दौरान प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें जबलपुर पुणे सीधी वायु सेवा तथा जबलपुर पुणे नियमित ट्रेन चलाने की मांग को लेकर एक मांग पत्र सौंपा।
जबलपुर के युवा पुणे में उच्च शिक्षा एवं रोजगार के लिए निवासरत
समिति संयोजक हिमांशु खरे नेर बताया कि जबलपुर पुणे के मध्य सीधी वायु सेवा की आवश्यकता हो गई है। हजारों की संख्या में जबलपुर के युवा पुणे में उच्च शिक्षा एवं रोजगार के लिए निवासरत हैं एवं दोनों शहरों के बीच की दूरी को देखते हुए पूर्व की भांति वायु सेवा शीघ्र आरंभ हो। इसके लिए राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा को समिति के प्रतिनिधि मंडल ने एक मांग पत्र सौंपा।






