रायपुर जिले में 4 लाख 19 हजार 167 मीट्रिक टन धान खरीदी
4 lakh 19 thousand 167 metric tonnes of paddy purchased in Raipur district
रायपुर। रायपुर जिले में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी की जा रही है। अब तक 139 उपार्जन केंद्रो से 964 करोड 43 लाख रूपए लागत का 4 लाख 19 हजार 167 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं आज जिले में 29 करोड 17 लाख रूपए कीमत पर 3624 किसानों से 12 हजार 680 टन धान खरीदी की गई।






