जीप से कुचलकर 15 वर्षीय लड़के की मौत
15-year-old boy dies after being crushed by a jeep
हरियाणा । नोएडा सेक्टर-145 के निकट एक तेज रफ्तार बोलेरो जीप ने 15 वर्षीय लड़के को कुचल दिया, जिसके बाद घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नलगढ़ा गांव के निवासी आरुष के रूप में हुई है।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सोमेश नामक व्यक्ति ने बीती रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 जनवरी को शाम के समय उनका बेटा आरुष सेक्टर 145 मेट्रो स्टेशन के पास सर्विस रोड पर पैदल जा रहा था, तभी काले रंग की तेज रफ्तार बोलेरो जीप ने उसे टक्कर मार दी, जिसके बाद घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मीडिया प्रभारी ने कहा कि पीड़ित ने पुलिस को बोलेरो का पंजीकरण नंबर बताया है, उसके आधार पर वाहन चालक की तलाश जारी है।






