राहुल गांधी वंशवादी व्यवस्था पर विश्वास करते हैं: भाजपा नेता नड्डा

वायनाड (केरल),19 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार वंशवादी व्यवस्था में विश्वास करते हैं। नड्डा ने भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार के सुरेंद्रन के पक्ष में यहां चुनाव प्रचार किया और आरोप लगाया कि गांधी देश में फूट डालो और राज करो तथा वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। नड्डा ने इस पहाड़ी निर्वाचन क्षेत्र के सुल्तान बाथेरी में आयोजित एक रोड शो में कहा, राहुल गांधी तुष्टीकरण की राजनीति में विश्वास करते हैं। वह वंशवादी व्यवस्था का प्रतिनिधित्व करते हैं और वोट बैंक की राजनीति में लिप्त हैं। उन्होंने कहा, राहुल गांधी वंशवादी व्यवस्था में विश्वास करते हैं और यह भारतीय लोकतंत्र के लिए हानिकारक है। भाजपा प्रमुख ने प्रतिबंधित इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की राजनीतिक शाखा थेल द्वारा कांग्रेस को समर्थन दिए जाने के लिए भी कांग्रेस और गांधी की आलोचना की। उन्होंने कहा, थेल राहुल गांधी और कांग्रेस को समर्थन दे रही है। नड्डा ने आरोप लगाया कि थेल ने आम चुनावों में कांग्रेस और स्थानीय निकाय स्तर की राजनीति में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को समर्थन दिया है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि दोनों दल राष्ट्र-विरोधी ताकतों के समर्थक हैं। नड्डा ने कांग्रेस और माकपा पर वैचारिक रूप से दिवालिया होने का आरोप लगाया। भाजपा के निशाने पर आई कांग्रेस ने केरल में लोकसभा चुनाव में थेल के समर्थन को अस्वीकार कर दिया लेकिन मतदाताओं से यूडीएफ को समर्थन देने की अपील की। इस सीट पर सुरेंद्रन के अलावा मुख्य उम्मीदवारों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की एनी राजा शामिल हैं।(भाषा)