अघोषित बिजली कटौती, कलेक्टोरेट घेराव कल

छत्तीसगढ़ संवाददाता महासमुंद, 29 फरवरी। खल्लारी विधानसभा क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्रामों में लो वोल्टेज व अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में किसान संघर्ष समिति के बैनर तले संयोजक अंकित बागबाहरा व बलराम चंद्राकर के नेतृत्व में किसानों द्वारा 1 मार्च को सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट का घेराव किया जाएगा। जारी विज्ञप्ति में अंकित बागबाहरा ने बताया के भाजपा सरकार आने के बाद बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। रबी कसल सिंचाई के अभाव में मरणासन्न स्थति में है। वहीं बोर्ड परीक्षाओं की तिथि भी जारी कर दी गई है। ऐसे में किसानों व छात्र.छात्राओं को बिजली कटौती से भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विगत 4 दिनों से कई बार प्रशासन से समस्या समाधान के लिए मांग की गई है। अब समस्याओं के समाधान हेतु 1 मार्च को सुबह 11 बजे महासमुंद जिलाधीश कार्यालय महासमुंद को घेराव का कार्यक्रम रखा गया है ताकि किसानों की समस्या को लेकर भाजपा शासन व प्रशासन जागृत हो व तत्काल अघोषित विद्युत कटौती बंद करें।