महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न संविदा पदो पर भर्ती हेतु अंतिम सूची प्रकाशित 

Women and Child Development Department published the final list for recruitment to various contractual posts.

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न संविदा पदो पर भर्ती हेतु अंतिम सूची प्रकाशित 

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 20 अप्रैल 2026 महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर और महिला सशक्तिकरण केन्द्र में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु प्राप्त दावा आपत्ति के बाद अंतिम सूची का प्रकाशण किया गया है। अंतिम सूची जिले की वेबसाईट में अपलोड किया गया है। साथ ही कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार सखी वन स्टॉप सेंटर में संविदा पर साईको सोशल काउंसलर, केसवर्कर, पैरा मेडिकल कार्मिम, बहुउददेशीय कर्मचारी/रसोईया एवं सुरक्षा गार्ड के लिए प्राप्त दावा आपत्ति का जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा निराकरण के बाद अंतिम पात्र-अपात्र एवं वरीयता सूची जारी किया गया है। इन पदों के लिए दस्तावेजों का सत्यापन आगामी 4 मई सोमवार को सुबर 9 बजे से एवं साक्षत्कार 11 बजे से कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग में आयोजित किया गया है। 
    इसी तरह महिला सशक्तिकरण केन्द्र के लिए संविदा पद जिला मिशन समन्वयक एवं जेण्डर विशेषज्ञ के पद के लिए प्राप्त दावा आपत्ति का जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा निराकरण के बाद अंतिम पात्र-अपात्र एवं वरीयता सूची जारी किया गया है। इन पदों के लिए दस्तावेजों का सत्यापन आगामी 5 मई मंगलवार को सुबर 9 बजे से एवं साक्षत्कार 11 बजे से कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग में आयोजित किया गया है।