धमतरी में हार्ट अटैक से मतदाता की मौत, सभी निकायों में मतदान के लिए उमड़ी भीड़
Voter dies of heart attack in Dhamtari, crowd gathered for voting in all the bodies
रायपुर। छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों में सुबह आठ बजे से वोटिंग जारी है। साथ ही दुर्ग और सुकमा के नगरीय निकायों के रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए पांच वार्डों में उप चुनाव भी हो रहा है। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है, मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें लगी हैं।
धमतरी में मतदाता की हार्ट अटैक से मौत
धमतरी के बाजारापारा बूथ पर वोट देने के लिए पहुंचे मतदाता कुंज बिहारी देव को अचानक हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धमतरी कलेक्टर ने भी इसकी पुष्टि की है।






