अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई गई मतदाता जागरूकता की शपथ

Voter awareness oath administered to officers and employees

अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई गई मतदाता जागरूकता की शपथ

सुकमा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को  जागरूक मतदाता के रूप में सजगता एवं निष्पक्षता के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को अवकाश की वजह से चुनाव आयोग के निर्देशानुसार शपथ का कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया।

कलेक्टर  ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे सभी जिला अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की दिलाई। सभी ने यह शपथ ली कि लोकतंत्र में हम अपनी पूर्ण आस्था रखते हैं। हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर बिना किसी भेद-भाव अथवा प्रलोभन में आये सभी निर्वाचनों में हम अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।