नगरीय निकायों में शनिवार को भी जमा होंगे नामांकन पत्र

Nomination papers will be submitted in urban bodies on Saturday too

नगरीय निकायों में शनिवार को भी जमा होंगे नामांकन पत्र

सुकमा । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव के आदेशानुसार जिले मे आगामी 25 जनवरी को सभी नगरीय निकायों में नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी रहेगी।

निर्देश हैं कि 25 जनवरी को कोई सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है। जिले के नगरीय निकायों में अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के लिए आम चुनाव की प्रक्रिया के तहत नामांकन जमा करने की शुरुआत 22 जनवरी से हो चुकी है। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2025 को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, शनिवार 25 जनवरी को नाम निर्देशन पत्र जमा करने के लिए रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा नामांकन पत्र लिए जाएंगे। चूंकि इस दिन सार्वजनिक अवकाश नहीं है, इसलिए नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामान्य रूप से जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित उम्मीदवारों और दलों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने नामांकन पत्र जमा कर लें।