उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न, अश्विन गर्ग पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

Urla Industries Association election concluded, Ashwin Garg re-elected as president

उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न, अश्विन गर्ग पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

रायपुर। उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव 2025-27 के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। इस चुनाव में 15 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किए गए।  

अश्विन गर्ग, जो पिछले आठ वर्षों से एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं, को एक बार फिर सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। उनकी इस पुनर्नियुक्ति से उद्योग जगत में स्थिरता और विकास की निरंतरता बनी रहेगी।  

नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा
नवीन कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों के गठन के लिए 1 मार्च 2025 को बैठक आयोजित की गई थी। इसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया:  
अध्यक्ष : अश्विन गर्ग  
निवर्तमान अध्यक्ष : विनोद केजरीवाल  
महासचिव: विक्रम जैन  
सहसचिव: नीरज अग्रवाल  
उपाध्यक्ष: संजय अग्रवाल एवं रामकृष्ण खेड़िया  
कोषाध्यक्ष: विवेक अरोरा  

इसके अलावा, कार्यकारिणी के अन्य सदस्य इस प्रकार हैं:  
राजेश अग्रवाल, विवेक ड्रोलिया, संजय मेहरा, शिशिर अग्रवाल, अशोक कुमार गोयल, दीपक भीमसरिया, ज्ञानेन्द्र सिंह, बी.के. गुप्ता, और के. लक्ष्मण दास।  

उद्योग संगठन से जुड़े व्यापारियों और उद्यमियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह टीम उरला औद्योगिक क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।