स्कूल में Reel के लिए दो छात्राओं ने किया निकाह, Viral होने पर मचा बवाल

Two students got married for reel in school, uproar ensued when it went viral

स्कूल में Reel के लिए दो छात्राओं ने किया निकाह, Viral होने पर मचा बवाल

शहडोल। जिले के धनपुरी स्थित पीएमश्री कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय में स्कूल ड्रेस में कुछ छात्राओं ने आपस में ब्याह रचा लिया। इस दौरान उनकी सहेलियां भी मौजूद रहीं। कक्षा के बंद कमरे में रचाए गये इस ब्याह का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें छात्राएं निकाहनामा में हस्ताक्षर करते हुए नजर आ रही हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी के पास लिखित शिकायत

छात्राओं का स्कूल के समय में कक्षा के अंदर स्कूल ड्रेस में की गई इस हरकत की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी के पास लिखित रूप में की गई है, जिसकी जांच हो रही है।

दोषी जनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग

कोयलांचल के छात्र नेता व भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पूर्व नगर अध्यक्ष धनपुरी वसीम खान सोमू ने इसकी लिखित शिकायत जिला शिक्षा धिकारी से की है। कहा कि विधिवत जांच कराकर दोषी जनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि शिक्षा के मंदिर की मर्यादा बनी रहे ।