ट्रेलर के टक्कर से बाइक सवार दो लोगों मौत

Two people riding a bike died due to collision with a trailer

ट्रेलर के टक्कर से बाइक सवार दो लोगों मौत

बिलासपुर। बिलासपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्रेलर ने बाइक को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पीएम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, घटना सरगांव थाना क्षेत्र का है। जहां बिलासपुर और रायपुर नेशनल हाइवे पर एक ट्रेलर ने बाइक को रौंद दिया।

बताया जा रहा है कि रोड क्रॉस करने के दौरान ये हादसा हुआ है। जिससे दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इस​की शिकायत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।