सैफ अली खान के हमलावर के पकड़े जाने की पूरी कहानी… गूगल पे से किया पेमेंट, मिला बांग्लादेश का बर्थ सर्टिफिकेट

The whole story of Saif Ali Khan's attacker being caught… Made payment through Google Pay, got Bangladesh birth certificate

सैफ अली खान के हमलावर के पकड़े जाने की पूरी कहानी… गूगल पे से किया पेमेंट, मिला बांग्लादेश का बर्थ सर्टिफिकेट

मुंबई। मुंबई पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सैफ अली खान पर हमला करने के आरोपी को बीती रात ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद रविवार सुबह पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी। मुंबई डीसीपी गेदाम दीक्षित ने बताया कि आरोपी का पूरा नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है, जो 30 साल का है। आरोपी 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। यहां हाउसकीपिंग का काम करता था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी की नीयत से सैफ अली खान से घर में घुसा था और पकड़े जाने पर उसने अभिनेता पर हमला किया। आरोपी ने अभी बताया है कि उसे पता नहीं था कि वह सैफ अली खान का घर है। आरोपी के पास से भारतीय होने का कोई प्रमाण है। वह बांग्लादेशी घुसपैठिया है। अब तक वह नाम बदलकर यहां-वहां रह रहा था। आरोपी के बारे में पता चला है कि बिजॉय दास, विजय दास, मोहम्मद इलियास और बीजे जैसे नाम बदलकर छिप रहा था।

गूगल पे का उपयोग किया, तब पकड़ा गया

आरोपी बहुत शातिर है। पुलिस को चकमा देने के लिए उसने बार-बार कपड़े बदले। यहां तक कि ऑनलाइन पेमेंट करने से भी बचता रहा। उसने मोबाइल शॉप की दुकान से कुछ खरीदा, जिसका कैश पेमेंट किया। लेकिन एक सलून में उसने गूगल पे से पेमेंट किया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। ऐसे आरोपी का मोबाइल नंबर पता चला और पुलिस उस तक पहुंच गई।

कौन है वो शख्स जिसने किया था सैफ अली खान पर जानलेवा हमला

आरोपी के बारे में पता चला है कि उसने कुछ दिन एक बीयर बार में भी काम किया। मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। पुलिस को उसके पास से हथियार भी मिला है।

इससे पहले पुलिस से शुरुआती पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद अलीयान बताया था। अब उसे आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस कस्टडी की मांग की जाएगी।

पुलिस शुरू से आरोपी के पहचान पत्र की जांच कर रही थी। उसके पास आधार या कोई भारतीय होने का कोई प्रमाण नहीं मिला है।