हफ्ते की शुरुआत में शेयर बाजार में गिरावट
The stock market fell at the beginning of the week
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 493.84 अंक की गिरावट के साथ 79,308.95 अंक तक गिर गया, जबकि निफ्टी 122.45 अंक फिसलकर 24,008.65 अंक पर पहुंच गया। इस बीच रुपया अपने सर्वकालिक निम्न स्तर से उबरता हुआ दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.58 पर पहुंच गया।
इस वजह से दर्ज की गई गिरावट
विदेशी पूंजी की सतत निकासी से बाजार की धारणा प्रभावित हुई और घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 493.84 अंक की गिरावट के साथ 79,308.95 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 122.45 अंक फिसलकर 24,008.65 अंक पर रहा। निराशाजनक व्यापक आर्थिक आंकड़ों का असर भी बाजार पर पड़ा।






