मुख्यमंत्री से रायपुर-बिलासपुर की नव निर्वाचित महापौर ने की मुलाकात
The newly elected mayor of Raipur-Bilaspur met the Chief Minister
उन्होंने कहा कि दोनों ही नगर निगमों की जनता ने भाजपा सरकार के कार्यों पर अटूट विश्वास करते हुए पर अपना पूर्ण विश्वास भाजपा पर जताया है और दोनों ही शहरों में ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है। आप दोनों महापौर की जिम्मेदारी है कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तन्मयता से कार्य करें।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत उपस्थित रही।






