कोरिया में सुशासन के दीपोत्सव से जिले में विकास की रौशनी
The festival of good governance in Korea brought light of development in the district
कोरिया। जिला प्रशासन ने सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर आज एक नवाचार की शुरुआत की, जिससे जिले में विकास की नई रौशनी फैलने की उम्मीद जगी है। कलेक्टर परिसर में आयोजित दीपोत्सव में 1300 दीप जलाकर सुशासन और सरकार की योजनाओं का प्रमाण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने कहा, ष्हमारा उद्देश्य शासन की हर योजना और कार्यक्रम को समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाना है। केवल तब ही हम विकास की सही दिशा में आगे बढ़ सकते हैं, जब सभी की भागीदारी सुनिश्चित होगी। इस दीपोत्सव को कोरिया जिले के हर घर और समाज की समृद्धि के प्रतीक के रूप में मनाया गया। कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने यह भी कहा कि यह कार्यक्रम निश्चित ही जिले की प्रगति की रौशनी को पूरे कोरियावासियों में फैलाने का माध्यम बनेगा। यह दीपोत्सव जिले के विकास के प्रति प्रशासन की मजबूत इच्छाशक्ति और समर्पण का प्रतीक है, जो लोगों को सुशासन और सामाजिक समृद्धि की दिशा में प्रेरित करेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर अरुण मरकाम, अंकिता सोम सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारियों ने दीप जलाकर सहभागिता निभाई।






