कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिको की समस्याएं

The collector heard the problems of the common citizens in the public hearing

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिको की समस्याएं

आवेदनों का गंभीरता से निराकरण के दिए निर्देश

कोरबा। कलेक्टर  अजीत वसंत ने आज जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निश्चित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आज भूमि सीमांकन, बंटवारा, नक्शा दुरूस्तीकरण, अभिलेख शु़द्धता, किसान ऋण पुस्तिका, मुआवजा भुगतान, वनाधिकार पत्र, पेंशन सहित अन्य 68 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत  दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर  मनोज कुमार बंजारे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।