सुशासन तिहार : प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए हितग्राहियों को दिया गया श्रमिक कार्ड
Sushasan Tihar: Labor cards were given to the beneficiaries after resolving the received applications
श्रम विभाग की योजनाओं की दी गई जानकारी
मोहला। शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने तथा जनता से सीधे संवाद करने के उद्देश्य से शहरी से लेकर ग्रामों तक सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार 2025 के दूसरे चरण में प्राप्त आवेदनों का विभिन्न विभागों द्वारा लगातार निराकरण किया जा रहा है। सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत श्रम विभाग को छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसका श्रम विभाग द्वारा आवेदकों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच व परीक्षण उपरांत पात्र हितग्राहियों का तत्काल श्रमिक कार्ड बनाया जा रहा है।
सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत जिले के ग्राम सरोली निवासी राधिका बाई तुलावी, ग्राम दिघवाड़ी निवासी मोतिन बाई घावडे द्वारा श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था। श्रम विभाग द्वारा प्राप्त आवेदन एवं दस्तावेजों की जांच व परीक्षण किया गया और आवेदकों को श्रमिक कार्ड प्रदान किया गया। साथ ही हितग्राहियों को श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। जिससे हितग्राहियों द्वारा आवेदनों के निराकरण में संतुष्टि जाहिर की गई।






