पंजाब के खिलाफ सूर्यकुमार ने दिया अंडा, रिंकू सिंह भी रहे बुरी तरह हुए फेल
Surya Kumar Yadav laid an egg against Punjab, Rinku Singh also failed miserably
नई दिल्ली। विजय हजारे ट्रॉफी 2024 में चौथे राउंड के मुकाबले खेले जा रहे हैं। मुंबई और पंजाब के बीच मैच में भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का खाता तक नहीं खुला। स्काई ने 5 गेंदों का सामना किया। अर्शदीप सिंह की गेंद पर रमनदीप सिंह ने सूर्या का कैच लपका।
पिछले 2 मैच में भी नहीं चला स्काई का बल्ला
रिंकू सिंह ने बनाया सिर्फ 1 रन
ग्रुप डी में छत्तीसगढ़ का सामना उत्तर प्रदेश से हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तर प्रदेश ने 50 ओवर में विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए। कप्तान रिंकू सिंह 5 गेंदों पर सिर्फ 1 रन ही बना सके। प्रतीक यादव ने रिंकू सिंह को बोल्ड किया। हालांकि, तमिलनाडु के खिलाफ रिंकू सिंह ने 55 रन की पारी खेली थी।महाराष्ट्र के कप्तान ने बनाए 8 रन
ग्रुप बी में महाराष्ट्र की टक्कर हिमाचल प्रदेश से हुई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी महाराष्ट्र ने 50 ओवर में 360 रन बनाए। सिद्धेश वीर ने 119 गेंदों पर 155 रन की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा अंकित बावने ने भी शतक लगाया।इससे पहले सर्विसेज के खिलाफ मैच में रुतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 148 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 74 गेंदों पर यह कारनामा किया था। अपनी इस पारी में रुतुराज ने 16 चौके और 11 छक्के लगाए थे।






