सुरेश रैना को रोहित-कोहली का 'आराम' नहीं आया पसंद! दलीप ट्रॉफी को लेकर कह डाली बड़ी बात
Suresh Raina did not like Rohit-Kohli's 'rest'! Said a big thing about Duleep Trophy
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा है कि देश को दो बड़े बल्लेबाजों- रोहित शर्मा और विराट कोहली को अगले महीने शुरू हो रही दलीप ट्रॉफी में खेलना चाहिए था। ऐसी खबरें थी कि रोहित और कोहली पांच सितंबर से शुरू हो रही दलीप ट्रॉफी में खेल सकते हैं ताकि वह अपने आपको आने वाली टेस्ट सीरीजों के लिए तैयार कर सकें।
हालांकि, जब दलीप ट्रॉफी के लिए चार टीमों का एलान हुआ तो रोहित और कोहली दोनों का नाम किसी भी टीम में नहीं था। इसके बाद भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर ने भी कहा था कि इन दोनों को दलीप ट्रॉफी में खेलना चाहिए था। सुरेश रैना का भी यही मानना है।
- सुरेश रैना को रोहित-कोहली की एक बात नहीं आई पसंद
- सुरेश रैना ने कहा कि रोहित-कोहली को आराम नहीं करना चाहिए था
- भारत ने लंबे समय से टेस्ट सीरीज नहीं खेली है- सुरेश रैना






