निकाय चुनाव के लिए सुनील कुमार उपाध्याय व्यय प्रेक्षक नियुक्त
Sunil Kumar Upadhyay appointed expenditure observer for civic body elections
अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सरगुजा जिले में नगरीय निकाय निवार्चन-2025 के लिए सुनील कुमार उपाध्याय को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। उपाध्याय से एम०जी० रोड, अम्बिकापुर स्थित विश्राम गृह के अटेम कक्ष में कार्यालयीन समय पर मुलाकात की जा सकती है। इसके अलावा व्यय प्रेक्षक के मोबाईल नम्बर 7898782051 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, सरगुजा द्वारा जिला स्तर पर राजीव पाठक, सहायक अभियन्ता को व्यय प्रेक्षक का लाईजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। लाईजनिंग अधिकारी का मोबाईल नंबर 9754131800 है।






