स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तपकरा में हुआ समर कैंप का आयोजन
Summer camp was organized in Swami Atmanand English Medium School, Tapkara
जशपुरनगर । स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तपकरा में पूर्व संसदीय सचिव भरत साय की उपस्थिति में समर कैंप का उदघाटन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दुलारी सिंह, पूर्व जनपद पंचायत सदस्य अवध पाठक, एसडीएम फरसाबहार अमित श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधि दिलीप साहू, कपिलेश्वर सिंह, संतोष जायसवाल, राजेश चौधरी, विद्यालय के शिक्षक और छात्रगण उपस्थित थे।
कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखण्डों में ग्रीष्म कालीन समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है और बच्चों को कैंप के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों में जोड़ा जा रहा है। बच्चें अपने रूचि के अनुसार विभिन्न खेल विधाओं और प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। कैंप में बच्चों को अपनी-अपनी हुनर और प्रतिभाओं को दिखाने का एक अच्छा मौका मिल रहा है। बच्चे बड़े उत्साह के साथ कैंप में भाग ले रहे हैं।






