जिले में अब तक 302.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
So far 302.8 mm average rainfall has been recorded in the district
दुर्ग। जिले में 1 जून 2025 से 11 जुलाई 2025 तक 302.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 408.3 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 247.0 मिमी. तहसील बोरी में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील धमधा में 254.6 मिमी, तहसील अहिवारा में 359.9 मिमी, तहसील भिलाई-3 में 272.2 मिमी और तहसील दुर्ग में 274.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 11 जुलाई को तहसील दुर्ग में 0.0 मिमी, तहसील धमधा में 0.0 मिमी, तहसील पाटन में 5.3 मिमी, तहसील बोरी में 0.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 3.8 मिमी और तहसील अहिवारा में 0.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।






