जिले में अब तक 218203.80 मीट्रिक टन हुई है धान खरीदी

So far 218203.80 metric tonnes of paddy has been purchased in the district

जिले में अब तक 218203.80 मीट्रिक टन हुई है धान खरीदी

27652 किसानों को चार सौ तिहतर करोड़ बाईस लाख से अधिक का किया गया है भुगतान

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जशपुर जिले में सुगमता और सुव्यवस्थित रूप से धान की खरीदी की सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। जिले में 14 नवम्बर से अब तक  218203.80 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है।  अब तक जिले के 23018 किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को भुगतान करने के लिए विपणन संघ मुख्यालय द्वारा अपेक्स बैंक को लिकिंग व्यवस्था के तहत  4,73,22,10,440 रुपए  का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 51180 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 6301 नए किसान शामिल है। इस वर्ष 46 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 3,36,458.00 मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। अधिकारियों ने बताया कि 09 जनवरी   तक 27652 किसानों से  218203.80 मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए आज दिनांक तक कुल 242547.6 मीट्रिक टन टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस  की  खरीदी के लिए कुल 1635  किसानों हेतु  13117.52 मीट्रिक टन का टोकन जारी किया गया  हैं। जिले में 75 मिलरों का अनुबंध किया जाकर अब तक 1754410.00 क्विंटल का डीओ जारी कर  955369.60 क्विंटल का धान भी उठाया जा चुका धान उठाव की गति प्रगतिशील है।