स्वतंत्रता दिवस एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर पशुवध गृह रहेंगे बंद

Slaughter houses will remain closed on Independence Day and Shri Krishna Janmashtami

स्वतंत्रता दिवस एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर पशुवध गृह रहेंगे बंद

अम्बिकापुर 13 अगस्त 2025 आयुक्त नगर पालिका निगम अम्बिकापुर  ने बताया कि स्थानीय शासन विभाग के आदेशानुसार 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस एवं 16 अगस्त 2025 को श्री कृष्ण जन्म अष्टमी के अवसर पर पशुवध गृह बंद रखे जाएंगे। उन्होंने समस्त मांस, मछली, बकरा, बकरी, मुर्गा, मुर्गी विक्रेताओं को सूचित किया है कि स्वतंत्रता दिवस एवं श्री कृष्ण जन्म अष्टमी पर मांस, मछली, बकरा, बकरी, मुर्गा, मुर्गी का वध एवं विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने उपरोक्त तिथि को पशु वध एवं मांस विक्रय न किए जाने के निर्देश दिए हैं।