लेमरू, रामपुर, दीपका और सपलवा, में वयोवृद्ध स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 26 को

Senior Citizens Health Camp organized in Lemru, Rampur, Dipka and Saplwa on 26th

लेमरू, रामपुर, दीपका और सपलवा, में वयोवृद्ध स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 26 को

कोरबा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि वयोवृद्ध देखभाल कार्यक्रम के तहत 26 मई सोमवार को कोरबा ब्लाक  के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेमरू, करतला ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर, कटघोरा ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीपका, और पाली ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सपलवा में वयोवृद्ध स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। इन शिविरों में 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाईयों का वितरण किया जायेगा।