10 मार्च को होगी आम फलों की नीलामी
Auction of mango fruits will be held on March 10
बिलासपुर, 6 मार्च 2026
शासकीय उद्यान रोपणी बहतराई, विकासखण्ड तखतपुर में स्थित आम के मातृ वृक्षों में लगे फलों की नीलामी 10 मार्च को 2026 को आयोजित की जाएगी। उद्यान अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार नीलामी प्रक्रिया बंद लिफाफा पद्धति से संपन्न होगी। नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति नीलामी की तिथि के पूर्व किसी भी दिवस दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आम पौधों में लगे फलों का निरीक्षण कर सकते हैं। नीलामी शर्तों की विस्तृत जानकारी उद्यान अधीक्षक कार्यालय बहतराई, विकासखण्ड तखतपुर से प्राप्त की जा सकती है।






