आज से खुलेंगे स्कूल,जिला स्तरीय प्रवेश उत्सव सरकंडा में
Schools will open from today, district level admission festival in Sarkanda
बिलासपुर। डेढ़ महीने के अवकाश के बाद कल 16 जून को स्कूल खुलेंगे। राज्य सरकार इसे जनता की भागीदारी के साथ उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस क्रम में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम कल सोमवार 16 जून को आयोजित किया गया है। पीएमश्री सैजेस कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सरकंडा में दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में इस मौके पर विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, दिलीप लहरिया, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, सभापति नगर निगम विनोद सोनी तथा उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती ललिता संतोष कश्यप शामिल होंगी।






