जसप्रीत बुमराह के बेटे का लोगों ने बनाया मजाक तो गुस्से में आ गईं संजना, इंस्टाग्राम पर जमकर लगाई लताड़
Sanjana got angry when people made fun of Jaspreet Bumrah's son, lashed out on Instagram
'हमारा बेटा एंटरटेनमेंट का विषय नहीं'
संजना और जसप्रीत दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ही फोटो शेयर की है। संजना की पोस्ट में लिखा है, "हमारा बेटा आपके एंटरटेनमेंट का विषय नहीं है। जसप्रीत और मैं पूरी कोशिश करते हैं कि अंगद को सोशल मीडिया से दूर रखा जाए क्योंकि इंटरनेट नफरत वाली जगह है। मैं पूरी तरह से समझती हूं कि एक बच्चे को कैमरों से भरे स्टेडियम में लाने से क्या हो सकता है, लेकिन कृप्या इस बात को समझिए के मैं और अंगद जसप्रीत को सपोर्ट करने के लिए वहां गए थे।"
उन्होंने आगे लिखा, "एक बच्चे के लिए ट्रॉमा, डिप्रेशन जैसे शब्दों का उपयोग करना बताता है कि हम एक समुदाय के तौर पर क्या बन चुके हैं और ईमानदारी से कहूं तो ये काफी दुखद है। आप हमारे बेटे के बारे में कुछ नहीं जानते हैं, हमारे जीवन के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। मैं आपसे विनती करती हूं कि ये जानने के बाद ही अपने विचार ऑनलाइन रखें।"
अक्सर पहुंचते हैं मैदान पर
संजना और अंगद कई बार मैदान पर जसप्रीत को सपोर्ट करने के लिए जाते हैं। रविवार को भी ऐसा ही था। मुंबई ने मैच में जीत हासिल की और सभी ने मिलकर जश्न मनाया। इसी दौरान संजना, जसप्रीत और अंगद की फोटो वायरल हो गई थी जिसके बाद ट्रोल्स ने अंगद का मजाक बना दिया।






