सेल को दूसरी बार ग्रेट प्लेस टू वर्क का प्रमाण पत्र मिला

SAIL receives Great Place to Work certification for the second time

सेल को दूसरी बार ग्रेट प्लेस टू वर्क का प्रमाण पत्र मिला

दुर्ग । स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने जनवरी 2025 से जनवरी 2026 की अवधि के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट, इंडिया द्वारा प्रतिष्ठित 'ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाणन प्राप्त किया है। सेल ने लगातार दूसरी बार यह प्रमाणन प्राप्त किया है। कंपनी को शुरू में दिसंबर 2023 से दिसंबर 2024 की अवधि के लिए प्रमाणित किया गया था। सेल को लगातार दूसरी बार यह वैश्विक मान्यता, कंपनी के मानव संसाधन विभाग के इनोवेटिव पहलों को उजागर करता है।

कंपनी के प्रमुख मानव संसाधन पहलों में वर्क फ्रॉम अदर दैन वर्कप्लेस योजना के अलावा शहर-आधारित कर्मचारियों के लिए फ्लेक्सिबल टाइमिंग, लिंक्डइन लर्निंग हब के माध्यम से खुद से सीखना, नैसकॉम के साथ उच्च-स्तरीय आईटी और डिजिटल प्रशिक्षण, ई-पाठशाला के माध्यम से नवीनतम शिक्षण सामग्री तक पहुंच, आईआईएम और एएससीआई के सहयोग से नेतृत्व विकास कार्यक्रम, कार्मिक सहायता कार्यक्रमों के तहत ई-परामर्श, डेलोइट के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि और वरिष्ठ कार्यपालकों के लिए नेतृत्व कोचिंग आदि शामिल हैं।