संविदा भर्ती के लिए कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार के परिणाम जारी
Results of skill test and interview for contractual recruitment released
महासमुंद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में स्टाफ नर्स (SNCU), स्टाफ नर्स(NBSU), स्टाफ नर्स ( UHWC) एवं नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर संविदा भर्ती के लिए कौशल परीक्षा आयोजित किया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि उक्त कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार में प्राप्त अंकों का विवरण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। सभी अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।






