सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी

Result of Assistant Statistical Officer Recruitment Exam declared

सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी (केएएसएल23-एएसओ) के पदों पर भर्ती परीक्षा का अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। ज्ञात है कि सहायक सांख्यिकी अधिकारी (केएएसएल23-एएसओ) पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 अप्रैल 2025 को किया गया था। व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम उपलब्ध है। अभ्यर्थी स्वयं के प्रोफाइल में लॉगिन कर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।